Friday, August 21, 2009

विवाहिता कुएं में कूदी

राजसमंद। देवगढ थाना क्षेत्र के मण्डावर गांव में गुरूवार दोपहर पारिवारिक कलह से तंग एक विवाहिता ने कुएं में छलांग लगा दी। घटना से पहले मृतका की पति से कहासुनी हुई थी। थानाधिकारी लीलाधर मालवीय ने बताया कि लक्ष्मीदेवी (20) की शादी चार साल पहले चतरपुरा निवासी रंजीतसिंह रावत से हुई थी।
ससुराल आने के कुछ दिन बाद लक्ष्मी की पति से अनबन शुरू हो गई। इसी क्रम में गुरूवार को भी पीहर जाने को लेकर लक्ष्मी की रंजीत से कहासुनी हुई। दोपहर करीब एक बजे उसने घर से थोडी दूर स्थित सडक किनारे कुएं में कूद कर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

No comments: