Friday, August 14, 2009

महिला मंडल केलवा की कार्यकारिणी गठित

राजसमन्द। तेरापंथ महिला मंडल केलवा की कार्यकारिणी शुक्रवार को अध्यक्षा किरण देवी कोठारी ने मुनि जतन कुमार एवं मुनि आनंद कुमार के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में घोषित की। मीडिया प्रभारी रीना बोहरा ने बताया कि कार्यकारिणी में संरक्षिका फूली देवी बोहरा, परामर्शक चन्द्रा देवी कोठारी व मोटी बाई कोठारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना देवी चपलोत व हेमलता देवी, महामंत्री रत्ना देवी कोठारी, सहमंत्री नीलू देवी, कोषाध्यक्ष कंचन देवी मेहता, प्रचार प्रसार मंत्री कुसुम देवी सांखला, शिक्षा मंत्री लक्ष्मी देवी मेहता, संगठन मंत्री सायर देवी बोहरा तथा कन्या मंडल प्रभारी के रूप मेें नीरू देवी कोठारी को मनोनित किया। वहीं 12 विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनित किए गए। इस अवसर पर मुनि जतन कुमार एवं मुनि आनंद कुमार ने मंगल पाथेय प्रदान किया।

No comments: