Monday, August 17, 2009

महंगाई के विरोध में भाजपा का धरना-प्रदर्शन

राजसमन्द। महंगाई को लेकर केन्द्र और राय सरकार के विरोध में सोमवार को राजसमन्द में भाजपा की ओर से पुरानी कलेक्ट्री के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व राय सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध प्रदर्शित किया। धरना स्थल पर सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजसमन्द विधायक श्रीमती किरण माहेश्वरी, भीम विधायक हरिसिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओमसिंह राठौड़, राजसमन्द ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्रीकृष्ण पालीवाल, रेलमगरा मण्डल अध्यक्ष शंकरलाल सुथार, भानू पालीवाल, पूर्व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष एवं किसान नेता सत्यनारायण पूर्बिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील जोशी, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, जिला उपाध्यक्ष नवलसिंह सुराणा आदि ने सम्बोधित करते हुए महंगाई की मौजूदा स्थिति के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उसे जमकर कोसा। संचालन भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट गोपालकृष्ण पालीवाल ने किया। धरने के बाद सभी जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा रायपाल के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। धरना व जुलूस में भाजपा जिला महामंत्री महेश पालीवाल, कुम्भलगढ़ प्रधान कमला जोशी, हरिभाई पालीवाल, भाजपा नेता भूपेन्द्र पालीवाल, किशोर गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता चौहान, भाजपा राजसमन्द नगर मण्डल अध्यक्ष प्रमोद गौड़, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक रांका, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा, मीडिया प्रभारी मधुप्रकाश लड्ढ़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments: