Friday, February 6, 2009

प्लास्टिक की रोकथाम के लिए फिर चलेगा अभियान

राजसमन्द। नगरपालिका राजसमन्द की ओर से आगामी नौ फरवरी सोमवार से पुन: चक्रित प्लास्टिक थैलियों पर प्रतिबंध के तहत अभियान चलाया जाएगा। पालिकाध्यक्ष अशोक रांका ने स्वास्थ्य निरीक्षकों को निर्देश दिए कि नगरपालिका क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद पुन: चक्रित प्लास्टिक थैलियों का इस्तेमाल कर रहे व्यापारियों, दुकानदारों के विरूद्ध कानूरी कार्रवाई करें। पालिकाध्यक्ष ने आमजन से अपील की हे कि वे पुन: चक्रित प्लास्टिक थैलियों एवं डिस्पोजल प्लास्टिक ग्लासों का उपयोग नहीं करे। रांका ने कहा कि पालिका क्षेत्र मे आवारा पशुओं, निजी पशुओं जिससे कि शहर का यातायात काफी बाधित हो रहा है। आमजन इससे परेह्वशान है इसके लिए पालिका द्वारा अभियान के तहत पशुओं को कांजी हाउस, गौशलाओं में भेजा जाएगा। साथ ही शहर में छोडे गए निजी पशुओं के मालिको के नाम भी सार्वजनिक किए जाएंगे।

No comments: