राजसमन्द। जिले के भीम कस्बे में गुरुवार सुबह एक महिला की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई जिस पर पीहर पक्ष ने महिला के ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का मामला दर्ज करवाया है। भीम कस्बे के पडाव क्षेत्र में गुरुवार सुबह विवाहिता श्रीमती बन्ना (27) पत्नी घीसू सिंह रावत संदिग्ध अवस्था में मकान में मृत मिली। सूचना मिलने पर भीम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इधर मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ बन्ना की जहर पिलाकर हत्या करने या आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगाया। श्रीमती बन्ना के भाई ने थाने में रिपोर्ट दी कि सुबह उसका भांजा उसके घर आया और मां को कुछ होने की बात कहते हुए भीम चलने के लिए कहा। वह भीम पहुंचा तो उसकी बहन घर में मृतवस्था में जमीन पर पड़ी हुई मिली। भैरू सिंह ने बताया कि बहन के पास जाने लगा तो बहन के ससुर दलपत सिंह व अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। भैरू सिंह ने आशंका जाहिर की है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बहन को जहर देकर मार दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत शव पीहर पक्ष को सौंप दिया। इधर पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार बन्ना की मृत्यु जहर सेवन से हुई। एफएसएल रिपोर्ट आनी शेष है।
No comments:
Post a Comment