Monday, February 2, 2009

दहेज प्रताडऩा के आरोप में एक गिरफ्तार

राजसमन्द। दहेज की मांग कर महिला को घर से निकालने के मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार हाल कांकरोली निवासी अरूणा जैन ने गत 22 दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक को परिवाद प्रस्तुत किया जिसमें उसने उल्लेख किया कि चार वर्ष पूर्व उसके पति बागोर भीलवाडा निवासी संजय पुत्र घनश्याम मारू ने उसे व बच्चों को घर से निकाल दिया। अरूणा ने परिवाद में कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हुए पति व सुसराल पक्ष से समझाइश करवाने की गुहार की। पुलिस महिला प्रकोष्ठ प्रभारी भगवतीलाल त्रिपाठी ने संजय मारू और अरूणा के बीच काउंसलिंग के जरिये समझौता करने का प्रयास किया लेकिन कोई नतीजा नहंी निकला। इस पर गत 19 जनवरी को अरूणा ने दहेज प्रताडना का मामला दर्ज कवाया। पुलिस ने मामले की जांच कर रविवार शाम संजय मारू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए।
शांतिभंग में दो गिरफ्तार : खमनोर थाना पुलिस ने शंाति भंग के आरोप में मुकेश पुत्र रतनलाल और दिनेश पुत्र श्रीलाल श्रीमाली को गिरफ्तार किया।

No comments: