Wednesday, February 4, 2009

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न

राजसमन्द। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की बैठक सामुदायिक भवन कांकरोली में बुधवार को जिलाध्यक्ष भगवान प्रकाश वाल्मिकी की अध्यक्षता मेें सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष श्यामलाल घारू ने कहा कि अब नगरपालिका में सफाई ठेका नहीं लिया जाएगा और स्टापिंग पैटर्न के अनुसार सफई कर्मचारियों की भर्ती के लिए निदेशक जयपुर को शीघ्र ही भर्ती के लिए पत्र लिखा जाएगा। महासचिव रोशनलाल जावा ने कहा कि अतिशीघ्र ही सम्पूर्ण वाल्मिकी समाज की बैठक आहूत कर ठेका प्रथा के खिलाफ संघर्ष शुरू किए जाएंगे। संगठन सचिव दिनेश छापरवाल ने कहा कि अगर पालिका प्रशासन का रवैया सहानुभूतिपूर्ण रहा तो स्थाई भर्ती तक व पालिका को सीधे ही संविदा पर न्यूनतम वेतन 104 रुपए प्रतिदिन पर संगठन के माध्यम से कर्मचारी उपलब्ध करा सकते हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भगवानप्रकाश वाल्मिकी ने कहा कि नगरपालिका प्रशासन ने अपनी हठ धर्मिता से सफाई कामगारों का बहुत शोषण कर लिया है और अब वो सफाई कामगारों का शारीरिक, मानसिक व आर्थिक शोषण होने पर आन्दोलनात्मक कदम उठाने पर बाध्य होगा। बैठक का संचालन नरेश घारू ने किया। बैठक में विनोद जावा, पंकज चावरिया, महन्त जगदीश सिंगोलिया, मनोज तरवाडी, विजेश, राजकुमार तरवाडी, कमल, मुकेश जावा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments: