Wednesday, December 16, 2009

सिंघवी बने भाजपा जिलाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के शुक्रवार को सम्पन्न हुए जिलाध्यक्ष के चुनाव में पूर्व उप जिला प्रमुख नंदलाल सिंघवी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया। शहर के समीप करजिया घाटी स्थित एक मार्बल फैक्ट्री परिसर में चुनाव पर्यवेक्षक व पाली के विधायक ज्ञानचंद पारीख के निर्देशन में अध्यक्ष पद के लिए प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें नंदलाल सिंघवी, वर्तमान जिला महामंत्री महेश पालीवाल व पूर्व जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह मेहता के नाम सामने आए। पार्टी की जिला कार्यकारिणी के पदाघिकारियों तथा नवनिर्वाचित शहर व ग्रामीण मंडल के अध्यक्षों के बीच चर्चा की गई। पर्यवेक्षक ने सभी से एक नाम पर सहमति बनाने के प्रयास किए।
चर्चा के दौरान पर्यवेक्षक, पूर्व सिंचाई मंत्री सुरेन्द्रसिंह राठौड, जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह राठौड, नाथद्वारा विधायक कल्याणसिंह चौहान, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक आदि दूसरे कमरे में गए तथा आपस में चर्चा कर वापस बैठक में पहुंचे। सभी की सहमति के बाद पारीख ने नंदलाल सिंघवी के नाम की घोषणा की, जिसका सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया। अध्यक्ष के नाम की घोषणा के दौरान पालीवाल तथा मेहता को भी बैठक में बुलाकर निर्णय से अवगत कराया गया।
फूल मालाओं से लादासिंघवी के अध्यक्ष बनने के बाद पर्यवेक्षक पारीख विधायक चौहान, पूर्व मंत्री राठौड, जिला उपाध्यक्ष नवलसिंह सुराणा आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सिंघवी के कमरे से बाहर आने पर समथ्üाकों ने भी उनको मालाओं से लाद दिया।
नाथद्वारा। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नंदलाल सिंघवी ने कहा कि वे पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे तथा जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पत्रिका से बातचीत में उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने व पार्टी में एकजुटता के लिए आम राय से निर्णय करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की जो भी समस्याएं हैं, उनके समाधान के लिए हर संभव प्र्रयास कर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। पर्यवेक्षक पारीख ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जो भी नाम आए उन पर चर्चा के बाद आम सहमति कर सिंघवी को अध्यक्ष तय किया गया।
चारभुजा। पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सिंघवी के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर चारभुजा नायब तहसील क्षेत्र के पार्टी पदाघिकारियों ने हर्ष जताते हुए आतिशबाजी की। कुंभलगढ प्रधान कमला जोशी, सरपंच हीरालाल गुर्जर आदि ने खुशी व्यक्त की।
गुर्जर ग्रामीण अध्यक्षआमेट (निसं.)। भाजपा आमेट ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष पद पर हजारीलाल गुर्जर को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया है। मौके पर उप प्रधान शांतिलाल हिरण, करणसिंह राव आदि मौजूद थे।केलवा (एसं.)। भाजपा केलवा इकाई के चुनाव शुक्रवार को जागनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में चुनाव पर्यवेक्षक लक्ष्मणसिंह माण्डावाडा की उपस्थिति में हुए। इसमें नानालाल सिंघल इकाई अध्यक्ष चुने गए।

No comments: