Monday, December 7, 2009

अवैध डिग्री से इलाज पर मामला

जिले के भीम बस स्टेण्ड पर अवैध डिग्री से इलाज कर रहे एक व्यक्ति के खिलाफ भीम थाने में मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि टाटगढ़ निवासी चून सिंह पुत्र खुम सिंह ने परिवाद पेश किया था कि गत दिनों उसका पुत्र बीमार होने की वजह से भीम बस स्टेण्ड पर क्लीनिक चला रहे लूम सिंह पुत्र खेम सिंह के यहां बच्चे को लेकर गया जहां लूम सिंह ने उसके बच्चे को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने से उसके बच्चे के जहां इजेक्शन लगाया वह स्थान पक गया। पुलिस परिवाद की जांच की तो सामने आया कि लूम सिंह के पास पश्चिम बंगाल से लाई गई डिग्री है उसकी वैधता पर भी संदेह है तथा इस डिग्री से वह मरीजों का उपचार नहीं कर सकता है। पुलिस ने लूमसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

No comments: