Monday, December 7, 2009

नहीं हो सकी वार्ता

राजसमंद। जिला प्रशासन, जेके प्रबंधन, इंटक और सीटू के मध्य सोमवार को होने वाली वार्ता कतिपय कारणों से नहीं हो पाई। वार्ता नहीं होने से फैक्ट्री शुरू होने की दिशा में होने वाले सकारात्मक प्रयासों को झटका लगा है। इधर, जेके फैक्ट्री मेे अब दोनों ही श्रमिक संगठनों के मध्य तनाव की स्थिति लगभग समाप्त होने के बावजूद सोमवार को भी उत्पादन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। वार्ता का नहीं होना एक श्रमिक संगठन के पदाघिकारियों का शहर में नहीं होना बताया जा रहा है।
इनका कहना है
सोमवार को सभी पक्षों के साथ फैक्ट्री विवाद का सकारात्मक तरीके से हल निकालने के लिए वार्ता की जानी थी, लेकिन एक संगठन के पदाघिकारियों के नहीं होने की जानकारी मिलने के कारण वार्ता नहीं हो पाई। प्रशासन इस मामले का शीघ्र हल निकालने के लिए प्रयासरत है।
औंकारसिंह, कलक्टर, राजसमंद

No comments: