Tuesday, March 16, 2010

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। टीम की घोषणा करते हुए अब बीज
ेपी के मुख्य प्रवत्ता रविशंकर प्रसाद ने बताया कि इस टीम में सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया गया है। टीम में 10 लोगों को महासिचव और 15 लोगों को सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है। इस बार कार्यकारिणी में पार्टी के युवा नेता और उग्र हिंदुत्व की पैरवी करने वाले वरुण गांधी को शामिल किया गया है। उन्हें सचिव के तौर पर पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्रों के अनुसार उन्हें महासचिव के तौर पर संघ की ओर से प्रोजेक्ट किया जा रहा था, लेकिन उनकी छोटी उम्र और कम अनुभव के चलते उन्हें सचिव के तौर पर ही संतोष करना होगा। पार्टी में एक खेंमा पूरी तरह से उनके खिलाफ था और कुछ वरिष्ठ नेता अभी उन्हें महासचिव पद पर के उपयुक्त नहीं मानते हैं। सूत्रों के अनुसार गडकरी की यह टीम संघ प्रमुख मोहन भागवत के निर्देशों और उनकी पसंद-नापसंद के अनुसार बनाई गई है।
वैसे गडकरी की टीम में महिलाओं को भी बड़ी संख्या में शामिल किया गया है। टीम में 40 महिलाओं को स्थान मिला है जिनमें वसुंधरा राजे, नजमा हेपतुल्ला प्रमुख हैं। महासचिव के तौर पर राजे के साथ-साथ धर्मेन्द्र प्रधान टीम का नया चेहरा हैं। । वहीं उपाध्यक्ष के तौर पर भगत सिंह कोश्यारी को भी टीम में शामिल किया गया है। प्रवत्ता के तौर पर तरुण विजय को भी टीम में शामिल किया गया है। टीम इस प्रकार है महासचिव वसुंधरा राजे, अनंत कुमार, राम लाल,विजय गोयल, धमेन्द्र प्रधान, नरेन्द्र सिंह तोमर, जे पी नड्डा, अर्जुन मुंडा, थावरचंद गहलोत उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, वी शांता कुमार, हेमा मालिनी, विनय कटियार, नजमा हेपतुल्ला, भगत सिंह कोश्यारी, मुख्तार अब्बास नकवी, पुरुषोत्तम रूपाला, करुणा शुक्ला सचिव वरुण गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू, मुरली धर राव, संतोष गंगवार, स्मृति ईरानी, आरती मेहरा, सरोज पांडे कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल मुख्य प्रवत्ता रविशंकर प्रसाद प्रवक्ता तरुण विजय

No comments: