Monday, March 29, 2010

ट्रैक्टर की टक्कर एक की मृत्यु

शहर के समीप मादडा क्षेत्र में सोमवार रात करीब दस बजे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। घटना के अनुसार मादडा निवासी मांगीलाल पुत्र घासीलाल भील व उसका भतीजा जमाई गोगन पुत्र छोगा भील निवासी लोडियाणा हाल मादडा रात करीब दस बजे भावा से मादडा की ओर जा रहे थे। पैदल चल रहे दोनों जनों को मादडा मोड के समीप एक ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया।मांगीलाल बच गया लेकिन गोगन टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गया। कुछ देर बाद उसने दम तोड दिया। सुबह मांगीलाल ने राजनगर थाने में सूचना दी। उपनिरीक्षक ऋषिराजसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने अनुसंधान आरंभ कर दिया।

No comments: