Sunday, March 21, 2010

जरख की मौत

नाथद्वारा। शहर के लालबाग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से जरख की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के लालबाग स्थित भण्डारी बावडी के पास सडक किनारे रविवार सुबह एक जरख मृत अवस्था में पडा मिला। जरख का मुंह वाहन के पहिए तले बुरी तरह पिचक गया था।
रविवार को सुबह उजाला होने के बाद लोगों ने जब देखा तो वन विभाग व पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर वन विभाग के कृष्णकांत सनाढ्य, राजेश मेहता आदि मौके पर पहुंचे व मृत जरख को वन विभाग के कार्यालय में लाकर पशु चिकित्सक डॉ. जेएस राजपुरोहित के द्वारा पोस्टमार्टम कराया।
गिरिराज पर्वत पर देखे गए जरख
शहर के पास स्थित गिरिराज पर्वत के पीछे विकसित हो रहे घने वन में पिछले कुछ दिनों से जरख को परिवार सहित विचरण करते लोगों ने देखा। रोजाना गिरिराज परिक्रमा में टहलने वाले मनोज सोनी ने बताया कि यहां पर दो बच्चों के साथ जरख आए दिन दिखाई देता है। जो एक साथ तीन चार व्यक्तियों को देखकर झाडियों में छिप जाता है।

No comments: