Thursday, October 15, 2009

दुर्घटना में एक की मौत, चार जख्मी

नाथद्वारा। जिले के नाथद्वारा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर करजिया घाटी के पास बुधवार देर रात ट्रोला-इंडिका भिडंत में इंडिका सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। जबकि, चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रोला चालक वाहन छोड भाग छूटा। घायलों में से दो को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रैफर किया गया।
सहायक उप निरीक्षक हालसिंह ने बताया कि दुर्घटना रात करीब डेढ बजे हुई। राजनगर से नाथद्वारा की ओर जा रहे इंडिका सवार गंगापुर निवासी देवीसिंह (25) पुत्र बालूसिंह राजपूत, परावल निवासी डूंगरसिंह (20) पुत्र रतनसिंह, बागोल निवासी महेंद्रसिंंह (19) पुत्र केसरसिंह, परावल निवासी गणपतसिंह (25) पुत्र उदयसिंह राजपूत व विजयराम (40) पुत्र खीमा मेघवाल को करजिया घाटी के पास सामने से आ रहे ट्रोले ने टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से जख्मी इंडिका सवार युवकों को उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद देवीसिंह, गणपतसिंह व विजयराम को उदयपुर रैफर किया गया। जबकि, डूंगरसिंह व महेन्द्रसिंह को छुट्टी दे दी गई। उदयपुर ले जाते समय देवीसिंह ने रास्ते में दम तोड दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रोला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

No comments: