Thursday, October 22, 2009

राजसमंदजिले में चोरों की बल्ले-बल्ले

राजसमंद। राजनगर थाना क्षेत्र के कालिन्दी विहार कॉलोनी स्थित एक सूने मकान में बुधवार रात चोरी हो गई। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोडते हुए अंदर घुसे और नकदी व अन्य सामान लेकर चपंत हो गए। मकान मालिक अहमदाबाद में रह रहे अपने पुत्र के यहां दीपावली मनाने गए हुए थे।
जानकारी के अनुसार चोरों ने देर रात कालिन्दी विहार कॉलोनी निवासी किशोरीलाल शर्मा के सूने मकान को निशाना बनाया। वह मुख्य दरवाजे का ताला तोडते हुए अन्दर घुसे और आलमारी में रखी नकदी राशि व अन्य सामान लेकर भाग छूटे। वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने घर में रखे सामान को कमरे में बिखेर दिया। अहमदाबाद से लौटने के बाद शर्मा को मामले की जानकारी हुई। इस संदर्भ में पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं है।
बढता जा रहा चोरी का ग्राफजिले में चोरों का हौसला बुलंद है। चोर जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर हर चौथे-पांचवें दिन कहीं न कहीं हाथ मार ही देते हैं। पिछले दिनों चोरों ने उपनगर धोइन्दा स्थित एक सूने मकान में मुख्य दरवाजे का ताला तोड आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी सहित लगभग एक लाख रूपए के माल पर हाथ साफ कर दिया था। उक्त घटना के कुछ ही दिन बाद चोरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-8 स्थित एक सेनेट्री की दुकान में माल पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने सेवाली स्थित वर्क शॉप से एसी कम्प्रेशर, अल्टीनेटर व इंजन के पुलिए पर हाथ साफ किया। इसी क्रम में चोरों ने पिछले दिनों केलवा थाना क्षेत्र में दो सूने मकानों में भी चोरी की। यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पुलिस अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद आज तक किसी भी वारदात से पर्दा नहीं उठा पाई है।
इनका कहना हैचोरी की वारदातों पर लगाम के प्रयास जारी हैं। पुलिस रात में गश्त कर रही है। शीघ्र ही फरार चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी। डॉ.नितिनदीप ब्लग्गन, पुलिस अधीक्षक

No comments: