Saturday, October 17, 2009

दीपावली महापर्व की हर जगह धूम

राजसमंद सिद्धियों व निधियों की अधिष्ठात्री महालक्ष्मी की अर्चना के लिए राजसमंद नगर ने भी पलक पांवडे बिछा दिए। दीपावली महापर्व की हर जगह धूम है। अमावस्या की अंधेरी रात आज दीपकों की जगमगाहट से रोशन हो गई। चहुं ओर माता लक्ष्मी की कृपा नजर आने लगी। रोशनी से जगमग शहर में महिलाएं सज-धजकर दीप प्रज्वलित किया। फिर शुरू हुआ आशीर्वाद देने-लेने का सिलसिला।
दिवाली की धूम
रोशनी के पर्व दिवाली पर शहर रोशनी से दो दिन से नहाया हुआ है। हर तरफ जुगनू चमक रहे हैं। राजसमंद नगर दुल्हन की तरह सजा हुआ है। जगह-जगह विशाल दरवाजे और पांडाल बने हुए हैं। बाजारों में भारी भीड है। लोगों में उत्साह देखते ही बना। हर जगह हर्ष और उल्लास के साथ दिवाली मनाई जा रही है। सुख, समृद्धि और शांति के प्रतीक इस त्यौहार पर सुरक्षा के कडे प्रबंध किए गए हैं। बीते साल दिवाली के मौके पर आर्थिक मंदी के चलते बाजारों में सुस्ती दिख रही थी। लेकिन, इस बार बाजार फिर से गुलजार रहे।

No comments: