Tuesday, October 20, 2009

...तो हर रात दीपावली

राजसमंद। दिल में खुशियों का चिराग जल उठे तो हर रात दीपावली है। यह बात मुनि सुरेश कुमार ने कही। वे भिक्षु बोघिस्थल राजसमंद में दीपावली पर विशेष प्रवचन में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को सम्बोघित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मन के दीपक में अगर प्यार का तेल और करूणा की बाती नहीं हो तो घर की चौखट पर हजारों दीप जलाना व्यर्थ है। इस अवसर पर शोभा बोथरा के 11, मंजू कावडिया के अठाई तप के उपलक्ष्य में तप अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुनि सम्बोध कुमार, भिक्षु बोघिस्थल अध्यक्ष गणपत धर्मावत, महिला मण्डल अध्यक्ष मंजू बडोला, मंत्री मंजू दक, कन्या मण्डल संयोजिका ऋतु दक, सह संयोजिका पारूल कावडिया, तेरापंथ युवक परिशद मंत्री भूपेश धोका ने भी विचार व्यक्त किए।

No comments: