Tuesday, November 17, 2009

तांबा लूट प्रकरण का आरोपी गिरफ्तार

राजसमंद। राजसमंद थाना पुलिस ने बहुचर्चित तांबा लूट मामले में मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। वृत्त निरीक्षक निरंजन प्रसाद आल्हा ने बताया कि जुलाई माह में थाना क्षेत्र में हाईवे पर पुलिस लाइन के निकट एक ट्रक से करीब 32 लाख रूपए का तांबा लूट लिया था। बाद में ट्रक को खाली अवस्था में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से बरामद किया गया। सोमवार को मिली जानकारी के बाद थाना पुलिस ने आरोपी खलील पुत्र नजर मोहम्मद निवासी मदापुर-फिरोजपुर जरका जिला मेवात हरियाणा को प्रोटक्शन वारंट के जरिए कपासन से गिरफ्तार कर लाई।
आल्हा ने बताया कि आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर मांगा जाएगा। मालूम हो कि पुलिस इससे पहले इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। आरोपी से पुलिस को लूट में अन्य सहयोगियों तथा अन्य लूट की वारदातें खुलने की उम्मीद है।

No comments: