Sunday, November 29, 2009

मलबा गिरने से श्रमिक की मृत्यु

राजसमन्द। जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के काछबली गांव में शनिवार दिन में कुआं गहरा करते समय मलबा गिरने से एक श्रमिक की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार काछबली गांव निवासी भगवान सिंह पुत्र मान सिंह के खेत पर शनिवार दिन में भंवर लाल पुत्र रामलाल, मदन सिंह और किशन सिंह कुआं गहरा करने के लिए उतरे थे। दिन में करीब डेढ़ बजे कम्प्रेसर चलाते समय उपर से पत्थर व मलबा कुएं के अंदर भंवर लाल के उपर गिरा जिससे वह अचेत होगया। घटना के वक्त मदन सिंह व किशन सिंह भी अंदर ही मौजूद लेकिन वह बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और अचेत भंवर लाल को बाहर निकलवा कर देवगढ़ अस्पताल पहुंचायां जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भगवान सिंह पुत्र मान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

No comments: