Sunday, November 22, 2009

अंतिम घडी तक मीठी मुलाकात

नाथद्वारा । भाजपा से पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी रजनी लोधा व पार्षद पद के प्रत्याशियों ने देर रात तक आराम नहीं किया। वे अलसुबह से ही जनसंपर्क और अपने पक्ष में मतदान की अपील करने में व्यस्त रहे। उन्होंने एक गली से दूसरी, दूसरी से तीसरी में पहुंच कर हर जान-पहचान, अनजान मतदाता से संपर्क कर मतदान करने का आग्रह किया। विधायक कल्याणसिंह चौहान व भाजपा के अन्य पदाघिकारियों ने वार्ड संख्या चार में जनसंपर्क किया। भाजपा के वार्ड प्रत्याशी जगदीश उपाध्याय, भरत बागोरा, राकेश सोनी, पंकज गुर्जर, कुसुम माहेश्वरी, गोविंदकांत त्रिपाठी, गीता सेठी, विमला मीणा सहित अन्य ने भी दिनभर जनसंपर्क कर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।
निर्दलीय भी डटे रहेचुनाव में भाग्य आजमा रहे निर्दलीय प्रत्याशी भी देर रात तक जोरशोर से मतदाताओं से संपर्क करने में जुटे रहे। निर्दलीय प्रत्याशी हरिकांत व्यास, मुकेश त्रिपाठी, धर्मेंद्र बागोरा, देवेंद्र, चक्यादेवी, लक्ष्मीकांत काबरा, रजनी मीणाप, केसरबाई शर्मा, योगिता चौधरी व आनंद माली भी जनसपंर्क में लगे रहे। सभी प्रत्याशियों ने घरों व प्रतिष्ठानों पर जाकर सम्पर्क किया।
चुनाव क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाशराजसमंद। जिले की नाथद्वारा एवं आमेट नगरपालिका क्षेत्र में सोमवार को मतदान दिवस पर दोनों क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
'सब्जबाग दिखा रही है कांग्रेस'नगर पालिका अध्यक्ष अशोक रांका ने कांग्रेस नेताओं की ओर से चुनावी सभाओं में दिए जा रहे बयानों की कडी निन्दा करते हुए कहा कि कडी से कडी जोड कर विकास कराने के सब्जबाग दिखाने वाले यह भूल गए कि अब तक नाथद्वारा नगर पालिका की राज्य व केन्द्र तक की कडी जुडी हुई थी, लेकिन विकास कुछ नहीं हुआ।
हकीकत तो यह है कि नगर के विकास कार्योüं ं के लिए पालिकाओं की निजी आय ही मुख्य आधार है, जो अनुदान राज्य सरकार दे रही है उससे तो कर्मचारियों का वेतन ही चुकता है। रांका ने कहा कि राजसमन्द जिला अकालग्रस्त घोषित हुए चौदह माह हो जाने के बाद भी कोई बडी योजना प्रारम्भ नहीं हो पाई, वहीं पूर्व में स्वीकृत रूडिफ योजना के टेण्डर हो जाने के बावजूद उसकी शुरूआत नहीं हो पाई। रांका दावा किया कि आमेट व नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल है तथा दोनों ही पालिकाओं में भाजपा विजयी होगी।
कांग्रेस ने जनता को छला : भाजपाभारतीय जनता पार्टी ने कांगे्रस के वादों को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि कांगे्रस ने हर चुनाव में जनता के साथ धोखा किया है।

No comments: