Friday, November 27, 2009

आमेट में राठौड नाथद्वारा में गुर्जर उपाध्यक्ष

राजसमंद। नगरीय चुनावों के तहत शुक्रवार को उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। आमेट में पालिका उपाध्यक्ष की कुर्सी भाजपा के खाते में गई, वहां रतनसिंह राठौड उपाध्यक्ष चुने गए, वहीं नाथद्वारा में कांग्रेस के श्यामलाल गुर्जर उपाध्यक्ष चुने गए।
आमेट (निसं)। नगर पालिका सभागार में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राठौड ने कांग्रेस के प्रदीपसिंह राठौड को छह मतों से हराया। भाजपा समर्थित पालिका उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का नगर में भव्य विजयी जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया गया। सहायक चुनाव निर्वाचन अघिकारी सुरेशकुमार सिंधी की मौजूदगी में पालिका सभागार में कांग्रेस के प्रदीपसिंह राठौड और भाजपा के रतनसिंह राठौड ने सुबह करीब साढे दस बजे नामांकन दाखिल किए। दोपहर दो बजे बाद शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में भाजपा के 13, कांग्रेस के छह व एक निर्दलीय पार्षद ने मतदान किया। इसके बाद हुई मतगणना में वार्ड संख्या आठ से निर्वाचित भाजपा प्रत्याशी रतनसिंह राठौड को 13 व कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीपसिंह को सात मत मिले। रतनसिंह को विजयी घोषित किया गया।ंसुरक्षा घेरे में निकाला जुलूसशुक्रवार दोपहर को पालिका उपाध्यक्ष पद के मतदान के लिए पूर्व प्रधान कन्हैयालाल कच्छारा, खुमाणसिंह, गायडसिंह, भरत त्रिवेदी आदि के सान्निध्य में वाहनों में बैठाकर अज्ञात स्थान से कांग्रेस पार्षद प्रदीपसिंह राठौड, प्रकाश पालीवाल, राजेन्द्र जैन, सीमा त्रिवेदी, संतोष देशांतरी, दाखी रेगर तथा निर्दलीय मोहन आरनिया को मतदान स्थल तक लाया गया। वहीं भाजपा के पूर्व मंत्री सुरेन्द्रसिंह राठौड, प्रतापसिंह मेहता, नंदलाल सिंघवी, राजेन्द्र लोहार के साथ भाजपा पार्षद रतनसिंह राठौड, उमा खटीक, भोलीराम खटीक, गीता सोनी, भीकम खाब्या, विमला टेलर, सोहनलाल सोनी, रेखा पीतल्या, जरीना बेगम, गोपाल बागवान, नर्बदा सुथार, धर्मेश कोठारी, गीता भाटी मतदान स्थल पर आए।
विजेताओं काजुलूस निकालानव निर्वाचित पालिका उपाध्यक्ष रतनसिंह राठौड व सभी 13 वार्ड पार्षदों का आतिशबाजी के साथ पालिका सभागार के बाहर से विजयी जुलूस रवाना हुआ जो नगर के बस स्टैण्ड, लक्ष्मी बाजार, होलीथान, रामचौक, मारू दरवाजा, तकिया मार्ग से होता हुआ भाजपा कार्यालय पहुंचा। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने नव निर्वाचित जन प्रतिनिघियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
ये थे मौजूदनिवर्तमान उपाध्यक्ष राजेन्द्र लोहार, मेहान चंदेल, अरूण मिश्रा, आजाद मंसूरी, उस्मान खान, मनोहरसिंह, राठौड, उप प्रधान शांतिलाल हिरण, यशवंत चोरडिया, नीलम चेचाणी, महेन्द्र पूर्बिया, कमलेश शर्मा, मनोहर खटीक, शब्बरी बोहरा, मीरू खान, ललित गेलडा आदि मौजूद थे।
निर्दलीय ने कांग्रेस को चाहावार्ड संख्या दो से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड कर जीतने वाले मोहन आरजिया ने शुक्रवार को हुए पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को अपना मत दिया। इससे कांग्रेस को छह पार्षदों के अलावा सातवां मत भी हासिल हो गया।
लगातार दूसरी बार चुने गए गुर्जर नाथद्वारा। निकाय के उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के श्यामलाल गुर्जर लगातार दूसरी बार काबिज हुए। शुक्रवार को शहर के सुखाडिया नगर स्थित पालिका कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया में कांग्रेस के श्यामलाल गुर्जर ने दो पर्चे दाखिल किए, वहीं भाजपा की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। ऎसे में नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी का समय बीत जाने के बाद निर्वाचन अघिकारी गौरव बजाज ने दोपहर दो बजे बाद गुर्जर को पालिका उपाध्यक्ष घोषित किया।
पुष्प मालाओं से लादागुर्जर के पालिका उपाध्यक्ष बनने के बाद समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता देवकी काका, पालिका अध्यक्ष गीता शर्मा, चुनाव पर्यवेक्षक वीरेन्द्र वैष्णव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुर्जर, शहर उपाध्यक्ष दिनेश गुर्जर आदि ने उपाध्यक्ष गुर्जर को बधाइयां दीं।
शहर के विकास को प्राथमिकताजीत के बाद गुर्जर ने पत्रिका से बातचीत में शहर विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य व केन्द्र की मदद से कई योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा।

No comments: