Friday, November 27, 2009

बछडी के साथ कुकर्म मामला दर्ज

राजसमंद। राजनगर थाना क्षेत्र के कबूतरखाना निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध गाय की एक बछडी के साथ कुकर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी रमेशकुमार भोई ने राजनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बाडे में दो गायें व एक बछडी बंधी थी।
सुबह उसकी मां हीरीबाई दूध निकालने के लिए गई तो बछडी के साथ कुकर्म का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह है मामला
शाम सात बजे हीरीबाई अपने बाडे में दो गायों व एक बछडी बांध कर आई। बछडी को लम्बी रस्सी से बांधा गया था। सुबह वह दूध निकालने के लिए गई तो उसे छोटी रस्सी से बंधा हुआ देखा और उसके गुप्तांग से खून बहता हुआ दिखा। इस पर उसे शक हुआ तो घर जाकर उसने यह बात अपने पुत्र रमेश भोई को बताई। इसके बाद राजनगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बछडी की मेडिकल जांच कराई, जिसमें कुकर्म करने की पुष्टि हुई है।
पहले भी हुआ कुकर्म
पूर्व में भी राजनगर थाना क्षेत्र में ही एक गाय के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया था। गिरफ्तार आरोपी पिछले छह माह से राजनगर जेल में सजा काट रहा है।
विहिप बनाएगी मुद्दा
एक तरफ पूरे देश में गो ग्राम यात्रा निकाली जा रही है और गांव-गांव, गली-गली और घर-घर हस्ताक्षर अभियान चला कर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने की मांग की जा रही है, ऎसे में विश्व हिंदू परिषद ने इसे एक मुद्दा बनाने की तैयारी कर ली है।

No comments: