Friday, November 20, 2009

दो और गिरफ्तार,सभी रिहा

राजसमंद। राजनगर थाना पुलिस ने सथाना में एक महिला के हाथ जलाने के मामले में दो अन्य अभियुक्तों को भी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी पत्नी मांगीलाल कालबेलिया निवासी सथाना ने अपने पति, सास, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ प्रताडित करने का दो दिन पूर्व मामला दर्ज करवाया था।
पुलिस ने इनमें से तीन अभियुक्तों को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया था। पांचों अभियुक्तों को शुक्रवार को सक्षम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

No comments: