राजसमन्द। लम्बे समय से विभिन्न मामलों में गिरफ्तारी से बच रहे तीन जनों को राजनगर थाना पुलिस दल ने विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी गोवद्र्धन लाल ने बताया कि मारपीट के मामले में वर्ष 97 से वांछित कुतुबद्दीन सराय अलीगढ उत्तरप्रदेश निवासी सलीम पुत्र अब्दुल मजीद को, दुर्घटना के मामले में वर्ष 95 से वांछित स्वामी दयानंद कॉलोनी किशनगंज नई दिल्ली निवासी विनोद पुत्र प्यारे लाल खत्री तथा मारपीट के आरोप में बुलंदशहर उत्तरप्रदेश निवासी अमर सिंह पुत्र रामचरण सिंह जाट को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत में सलीम को नौ सौ पचास का जुर्माना, विनोद खत्री पर साढ़े तीन हजार का जुर्माना लगाया। इधर थानाधिकारी ने बताया कि अमर सिंह ने अपना मूल पता बुलंदशहर उत्तरप्रदेश लिखवाया लेकिन इसकी वहां तलाश की तो सामने आया कि अमर सिंह कांकरोली मंदिर में काम कर रहा है जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

No comments:
Post a Comment