राजसमन्द। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंगलवार सांय पॉच बजे राजकीय हेलिकोप्टर द्वारा नाथद्वारा के निकट गुंजोल हवाई पट्टी पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री सी.पी.जोशी भी साथ आये।
हवाई पट्टी पर अगवानी करने वालो में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.गिरिजा व्यास, विधायक गणेश सिंह परमार ( कुम्भलगढ), रघुवीर मीणा (सराडा), पुष्कर डांगी (मावली), पूर्व विधायक लक्ष्मणसिंह रावत, बंशीलाल गहलोत, सामाजिक कार्यकर्ता नारायणसिंह भाटी, देवकी नन्दन गुर्जर, हरिसिंह राठौड, प्रदीप पालीवाल, भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष गोविन्दसिंह सहित संभागीय आयुक्त अपर्णा अरोड़ा, पुलिस महानिरीक्षक पी.के.व्यास, जिला कलक्टर ओंकारसिंह, जिला पुलिस अधीक्षक संतोष चालके, अतिरिक्त जिला कलक्टर टी.सी.बोहरा, नाथद्वारा के उपखण्ड अधिकारी गौरव बजाज एवं अनेक जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
आंतकवाद विरोधी संकल्प यात्रा रथ का अवलोकन ः-
मुख्यमंत्री ने हवाई पट्टी पर ही आंतकवाद विरोधी संकल्प यात्रा रथ का भी अवलोकन किया तत्पश्चात वे नाथद्वारा के लिए प्रस्थान कर गये।
Tuesday, February 10, 2009
मुख्यमंत्री नाथद्वारा (गुंजोल) पहुचे भावभीना स्वागत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment