राजसमन्द। चूरू में वीरेन्द्र सिंह हत्याकाण्ड एवं दरीबा रेलमगरा में वीरमदेव सिंह पर कातिलाना हमले के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय पर श्री राजपूत युवक संघ ने आक्रोश रैली निकाली। रैली के उपरांत राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया।
श्री राजपूत युवक संघ के आह्वान पर जिले के क्षत्रिय समाज के लोग सुबह दस बजे से कांकरोली के विटïटठ विलास बाग में एकत्रित हुए। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने चूरू में वीरेन्द्र सिंह न्यांगली की हत्या और दोषियों के अब तक गिरफ्तार नहीं होने से आक्रोश जाहिर किया। वक्ताओं ने कहा कि आरोपियों की नामजदगी रिपोर्ट होने के बावजूद उनकी ऊंची रसूख की वजह से पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। वहीं दरीबा में वीरमदेव सिंह पर कातिलाना हमले पर आक्रोश जाहिर कर दोषी लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। सभा को अधिवक्ता कुंवर घनश्याम सिंह, किशोर सिंह मेडतिया, महेन्द्र सिंह खारण्डिया, फतह सिंह वाजवान, देवेन्द्र सिंह शंकरपुरा आदि ने सम्बोधित किया। सभा के उपरांत रैली निकाली गई जो जेके मोड़, चौपाटी, कांकरोली बस स्टेण्ड, जलचक्की, कलक्ट्रेट मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। इस दौरान क्षत्रिय समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। कलक्ट्रेट पहुंचने पर जिला कलक्टर को किशोर सिंह मेडतिया, कुंवर घनश्याम सिंह, महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज के लोगों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। तदोपरांत दो मिनट का मौन रख कर वीरेन्द्र सिंह को श्रद्धांजली अर्पित की।

No comments:
Post a Comment