Monday, February 9, 2009

वरिष्ठ नागरिक विश्वविद्यालय का गठन

राजसमन्द। सहयोगी सेवा संस्थान कांकरोली की ओर से सोमवार को जिले के वरिष्ठ नागरिको के लिए वरिष्ठ नागरिक विश्वविद्यालय (युनिवर्सीटी ऑफ थर्ड एज यूथ्रीए) के सम्बन्ध में एक बैठक राजमहल होटल में आयोजित की गई। संस्था अध्यक्ष याकूब मोहम्मद छीपा ने बताया कि यू थ्री ए मे वरिष्ठ नागरिको के सहायतार्थ कई कार्यक्रम चलाएं जाएंगे। राजसमन्द यूथ्रीए मंच का गठन किया गया। इस मंच के सदस्यों के लिए आगामी 14 मार्च से कम्प्युटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से किया जाएगा। बैठक मेें समाजसेवी सरवर खां पठान, मोहनलाल पुरोहित, कल्याणमल विजयवर्गीय, जगदीश स्वर्णकार, समाज कल्याण विभाग के पूर्व उपनिदेशक शंभु पुरी गोस्वामी, श्रीमती पुष्पा कर्णावट सहित गणमान्य नागरिकों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अन्त में संस्था सचिव श्रीमती रीटा पालीवाल ने आभार व्यक्त किया। चेतना संस्था के अशोक त्रिपाठी, राजेश पालीवाल, सुन्दरलाल जोशी एवं पल्लव लोधा ने कार्यक्रम संचालन में सहयोग प्रदान किया।

No comments: